Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसपी ने कराया दंगा नियंत्रण का अभ्यास

दंगा नियंत्रण का अभ्यास करा रही जपु

फर्रुखाबाद,5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बलवा अथवा दंगा से निपटने के लिए पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरक्षियों को दंगा नियंत्रण का अभ्यास कराया।

आकस्मिक परिस्थिति, से निपटने व नियंत्रण हेतु दंगा नियन्त्रण उपकरणों से सुसज्जित होकर पुलिस लाईन परेड ग्राउंड़ पर बलवा ड्रिल का एसपी ने मौजूद रह करअभ्यास कराया । इस अभ्यास का उद्देश्य बलवात्मक परिस्थितियों में त्वरित, संयमित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया की क्षमता को सुदृढ़ करना रहा । एसपी आरती सिंह ने कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने व कानून व्यवस्था को और मजबूत कराने के लिए यह अभ्यास कराया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *