Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत

फोटो

औरैया, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के बिधूना तहसील के अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा बेला-दिबियापुर मार्ग पर नुनारी गांव के पास हुआ, जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जिला अस्पताल चिचोली भेजा गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान कन्नौज जनपद के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के गांव महादेव का पुरवा निवासी अजीत सिंह (36) पुत्र रामविलास और जितेंद्र सिंह (35) पुत्र कमलेश के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों किसी कार्य से मोटरसाइकिल से बेला की ओर जा रहे थे, तभी नुनारी गांव के पास यह हादसा हो गया।

बेला थाना अध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि हादसा मंगलवार देर रात का है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। परिजनों को सूचना दे दी गई, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *