Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

चुटूपालू घाटी में ट्रेलर ने बस, टेंपो और कार को मारी टक्कर, पांच घायल

घाटी में पलटा ट्रेलर
अस्पताल में इलाज रत मरीज
दुर्घटनाग्रस्त वाहन

रामगढ़, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । रांची-पटना मुख्य मार्ग अंतर्गत फोरलेन के चुटूपालू घाटी में गुरुवार को सरिया लदे ट्रेलर ने बस, ऑटाे और कार को टक्‍कर मार दी। घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।

हालांकि इस घटना में किसी की भी मौत नहीं हुई।

वहीं घटना के बाद रांची -रामगढ़ सड़क घंटों जाम हो गई। इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सड़क के बीचों-बीच दुर्घटनाग्रस्त बस और अन्य वाहनों को क्रेन के माध्यम से किनारे हटवाया। इसके बाद यातायात सुचारू रुप से चालू हो सका।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रांची की ओर से आ रहे एक सरिया लदे ट्रेलर (जेएच 02बीआर 1357 )का घाटी में अचानक ब्रेक फेल हो गया। इससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक निशा रानी नामक यात्री बस (जेएच 02बीआर 2310) की पीछे से टक्‍कर मार दिया। इससे बस डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। इस दौरान सड़क पर आगे-पीछे चल रही एक कार (जेएच 01एफयू 9367 )और एक ऑटो (जेएच 01आइपी 2714 )भी ट्रेलर की चपेट में आग गया। इस हादसे में कार सवार चार लोग और आटो चालक बाल-बाल बच गए। वहीं ट्रेलर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी छोर में जाकर पलट गया। इस घटना में बस चालक और सवार दर्जनों यात्री घायल हो गए। ट्रेलर के चालक और खलासी घायल हो गए। घटना के बाद यहां कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना पुलिस और एनएचएआइ की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस में लादकर इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए।

दो घंटे तक जाम रही घाटी

दुर्घटना के बाद करीब दो घंटे पर घाटी में जाम की स्थिति बनी रही और आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा के माध्यम से दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर को बीच सड़क पर से हटवाकर आवागमन सामान्य कराया।

इधर गंभीर रूप से घायल बस यात्रियों को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घायलों में चौपारण हजारीबाग निवासी नदिया फिरदौस (21) ईटखोरी चतरा निवासी, शंकर सिंह (65), ममता देवी (36), साक्षी कुमारी (18), रितु सिंह (30) शामिल हैं। जबकि, मामूली रूप से घायल आठ-दस यात्रियों को प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *