Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जयंती पर काव्य रचनाओं से दी जाएगी अटल जी को श्रद्धांजलि

जयंती हेतु बैठक

– राजकीय इंटर कालेज के मैदान में 25 दिसम्बर को आयोजित होगा कवि सम्मेलन

अयोध्या, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई की जयंती के अवसर पर 25 दिसंबर को राजकीय इंटर कॉलेज फतेहगंज के मैदान में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा। पूर्व सांसद लल्लू सिंह वर्ष 1994 से लगातार अटल जी की स्मृति में उनके जन्मदिवस पर इस कवि सम्मेलन का आयोजन करते आ रहे हैं, जो अब अयोध्या की सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। तैयारियों को लेकर सिविल लाइन पार्टी कार्यालय पर प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

पूर्व सांसद के अनुसार कार्यक्रम के लिए जर्मन हैंगर से निर्मित विशेष पंडाल तैयार किया जाएगा, ताकि बड़ी संख्या में आने वाले दर्शकों को सुविधाजनक वातावरण मिल सके। ठंड के मौसम को देखते हुए पंडाल के भीतर और बाहर हीटर तथा अलाव की समुचित व्यवस्था की जाएगी। दर्शकों के बैठने की उत्तम और व्यवस्थित व्यवस्था की जाएगी, जिससे सभी श्रोता कवियों की रचनाओं का आनंद ले सकें।

कहा कि कवि सम्मेलन की गरिमा को और ऊंचा करने के लिए आधुनिक थ्री-डी साउंड सिस्टम लगाया जाएगा, जिससे कवियों की वाणी स्पष्ट और प्रभावशाली रूप से श्रोताओं तक पहुंचे। देश के ख्याति प्राप्त कवियों को आमंत्रित किया जा रहा है, जिनकी सूची अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है।

बताया कि कार्यक्रम में अयोध्या के संत-महंत, जिले के जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन एवं साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। अटल बिहारी बाजपेई की स्मृति में आयोजित यह कवि सम्मेलन साहित्य, संस्कृति और राष्ट्रभावना का अनुपम संगम प्रस्तुत करेगा।

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, कमला शंकर पाण्डेय, मनमोहन जायसवाल, रवि सोनकर, हेमंत जायसवाल, आलोक द्विवेदी, जय सिंह, बाबू नंदन सोनकर, किशन मौर्या, गणेश गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, तेजेन्द्र पाल टिंक्कल, राकेश सिंह, जयनारायण सिंह रिंकू, आलोक श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सुधीर नाग, दीपक सिंह, शीतला पाण्डेय, आनंद गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / पवन पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *