Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार मारी टक्कर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत

दुर्घटना ग्रस्त कार

हादसे में चार लाेग घायल, अस्पातल में चल रहा इलाज

आज़मगढ़, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में गुरुवार की सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र में घने कोहरे के चलते पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 254 पर ट्रक ने कार में जाेरदार टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि मेरठ जिले के थाना सरधना, ग्राम अलीपुर निवासी सात लोग ओमनी कार से वाराणसी जा रहे थे। आज़मगढ़ जिले से गुजरते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 254 के समीप मुबारकपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार मासूम बच्चे के साथ तीन लाेगाें की माैत हाे गई।

मृतकों की पहचान विशेष (40) पुत्र ओमवीर, उनका बेटा प्रिंस (10) और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। वहीं, मृतक विशेष की पत्नी डाली(32), उनकी पुत्री अंशिका, पुत्र कार्तिक (12) और कार चालक सत्या घायल हो गए। सूचना मिलते ही यूपीडा और पीआरवी के साथ मुबारकपुर थानाध्यक्ष शशिमौली पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। भीषण कोहरे के बीच राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में कार्तिक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

सीओ सदर ने बताया कि मृतकाें के शवाें काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव चौहान

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *