Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

सेवानिवृत्त फौजी की मौत पर न्यास ने जताया आक्रोश

राजपूताना कल्याण न्यास के सदस्‍यों की तस्‍वीर

रांची, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । अखिल राजपूताना कल्याण न्यास ने सेवानिवृत्त फौजी की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया है। न्यास के लोगों ने मामले में खेलगांव थाना पहुंचकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की है।

उल्लेखनीय है कि बीते 20 अक्टूबर को दोपहर में सैनिक कॉलोनी, बूटी मोड़ (रांची) के पास सड़क दुर्घटना में बक्सर (बिहार) निवासी सेवानिवृत्त फौजी कन्हैया सिंह की मृत्यु हो गई।

घटना के अनुसार, ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो (जेएच10ए-3366) वाहन को हिमालय साहू नामक व्यक्ति तेज़ रफ़्तार (लगभग 80 किमी/घं) से चला रहा था, जिसमें तीन अन्य साथी भी सवार थे। टक्कर के बाद वाहन सवार सभी आरोपित मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया, लेकिन उसे रात में थाने से छोड़ दिए जाने से क्षेत्र के लोग और न्यास के सदस्यों में भारी आक्रोश है।

मामले में मंगलवार को घटना के विरोध में अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के दर्जनों सदस्य् खेलगांव थाना पहुंचे और थाना प्रभारी अभिषेक राय से मुलाकात की।

उन्होंने तीनों आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

बैठक के दौरान वातावरण अत्यंत तनावपूर्ण रहा, जिसकी सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अखिल राजपूताना कल्याण न्यास के अध्यक्ष ने तीनों आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की।

थाना से मिले आश्वासन के आधार पर, न्यास ने दो दिनों की मोहलत दी है। यदि दो दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो बूटी मोड़ जाम करने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया है।

इस दौरान न्यास मनीष सिंह, कर्नल बीके सिंह, संजीत सिंह, विनोद सिंह, रंजन कुमार सिंह, श्रीराम सिंह (प्रवक्ता), अमरजीत सिंह, राजकुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *