Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

एम्बुलेंस में मरीज के बजाय गांजा,480 किलो गांजा के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

अररिया फोटो:एम्बुलेंस को जब्त करते नेपाल पुलिस

अररिया 29 दिसम्बर(Udaipur Kiran) । भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में इन दिनों बड़े पैमाने पर गांजा की तस्करी हो रही है और गांजा की तस्करी के लिए तस्करों के द्वारा नित्य नए हथकंडे अपनाए जाते हैं।ऐसे ही एक हथकंडे के तहत भारत नेपाल सीमा क्षेत्र जोगबनी के मुख्य बॉर्डर के पास नेपाल परिक्षेत्र में एक एम्बुलेंस को जब रात को नेपाल पुलिस ने रोक कर उनकी तलाशी लेनी शुरू की तो नेपाल पुलिस की आंखे चौंधिया गई।एम्बुलेंस में मरीज के बजाय भारी मात्रा में गांजा बरामद किया गया।एम्बुलेंस की जब पूरी तलाशी ली गई तो उसके अंदर से 16 पैकेट में कुल 480 किलो गांजा बरामद किया गया।

मामले में नेपाल पुलिस ने एम्बुलेंस में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्करों में धनकुटा जिला के शहीदभूमि गांवपालिका संख्या 6 के 35 वर्षीय निश्चल राई और संगुरीगढ़ी गांवपालिका 2 के 20 वर्षीय खगेन्द्र लिम्बु को गिरफ्तार किया है।जिनसे नेपाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार तस्करों ने एम्बुलेंस से गांजा तस्करी को लेकर कई चौकाने वाले अहम खुलासे किए हैं,जिन्हें जानकर नेपाल पुलिस भी हतप्रभ है।

नेपाल के मोरंग एसपी कवित कटवाल ने आज जानकारी देते हुए बताया कि इलाका पुलिस कार्यालय बेलबारी और इलाका पुलिस कार्यालय केराबारी को गुप्त सूचना मिली कि गांजा की तस्करी होने वाली है।सूचना को लेकर बेलबारी के इंस्पेक्टर राजीव गिरी और केराबारी के एसआई फजिंद्र तोलांगी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और चेकिंग अभियान रात को चलाया गया।इसी क्रम में कोशी प्रदेश 1-06-001 झ 0004 नंबर के एम्बुलेंस को रोका गया।लेकिन एम्बुलेंस को लेकर सवार उसे भागने की कोशिश करने लगे।इसी क्रम में इंस्पेक्टर राजीव गिरी और एसआई फजिंद्र तेलांगी के द्वारा एक एक राउंड हवाई फायरिंग की गई।जिसके बाद एम्बुलेंस के रुकने पर दोनों सवार को हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो उसमें से मरीज वाले सीट सहित एम्बुलेंस से गांजा के 16 पैकेट बरामद किया गया।प्रत्येक पैकेट 30 किलो का है और उसमें से कुल 480 किलो गांजा बरामद किया गया।मोरंग एसपी ने बताया कि दोनों गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की गई है और कई चौकाने वाली जानकारी मिली है।जिसके आधार पर अनुसंधान की जा रही है और नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *