Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

76 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, कार हुई जब्त

बरामद शराब

नवादा,24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । जिले में कौआकोल में पदस्थापित उत्पाद विभाग की टीम को बुधवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां दुर्गापूजा को लेकर बिक्री के उदेश्य से एक कार से शराब बेचने ले जा रहे दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसकी जानकारी देते हुए उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रानीबाजार सूर्य मंदिर के पास वाहन जांच के दौरान कौआकोल थाना के महुडर की ओर से आ रहे एक कार की तलाशी ली गई। जिसके अंदर बने तहखाना से 78 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया। वहीं वाहन में सवार चालक समेत दो लोगों को हिरासत में लिया गया।

गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान गयाजी जिला के बेलागंज थाना क्षेत्र के मंझार गांव निवासी अरविंद पांडेय के पुत्र सूरज कुमार एवं नालन्दा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला निवासी मोती प्रसाद के पुत्र सुड्डू कुमार के रूप में की गई है। शराब तस्करों को जेल भेज दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / संजय कुमार सुमन

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *