Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सीओडी कर्मियों की गई जान

प्रयागराज के नैनी थाने की फोटो

प्रयागराज, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उप्र के प्रयागराज जिले में स्थित नैनी कोतवाली क्षेत्र में पुराने पुल पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से दो सीओडी कर्मचारियों की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विवेक चन्द्र यादव ने बताया कि हादसे में नैनी के प्रेम नगर निवासी राम आशीष शर्मा (47) पुत्र स्वर्गीय कोदई और इसी थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नगर दिलीप कुमार (45) पुत्र शिव प्रसाद की सड़क हादसे में मौत हुई है। डीसीपी ने बताया कि परिवार से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक दोनों वर्तमान में कानपुर के सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो (सीओडी) में नौकरी करते थे। शनिवार को एक मोटरसाइकिल से रेलवे जंक्शन से ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पुराने यमुना पुल पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उधर हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने परिवार से तहरीर लेकर दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *