Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BIHAR

दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का हुआ शुभारम्भ

अररिया फोटो:अधिकारी दीप प्रज्वलित करते

अररिया 02 दिसम्बर (Udaipur Kiran) ।

अररिया टाउन हॉल में दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं संस्थानों के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पंचायत राज पदाधिकारी मनीष कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन के बाद कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना के स्वागत गीत से हुई।उपस्थि अधिकारियों ने विभिन्न समूह लोक गायन,यह समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृता तथा विज्ञान मेला में युवाओं को भाग लेने हेतु प्रेरित किया, ताकि प्रतिभाशाली युवाओं को मंच मिल सके।

कल्चरल ट्रैक के अंतर्गत समूह लोक गायन, समूह लोक नृत्य, कविता लेखन, कहानी लेखन, चित्रकला, वक्तृता का आयोजन किया गया। इसी प्रकार इनोवेशन ट्रैक के अंतर्गत विज्ञान मेला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस दो दिवसीय उत्सव का समापन बुधवार को किया जायेगा तथा सभी सफल प्रतिभागियों के बीच पारितोषिक का वितरण कार्यक्रम होगा।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *