Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

लातेहार से दो अफीम तस्कर गिरफ्तार

Arrested

लातेहार, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी अभियान चलाकर बालूमाथ थाना क्षेत्र से दो अफीम तस्करों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तस्करों में राजेश कुमार साहू लातेहार के बरियातू का रहने वाला है, जबकि जितेंद्र कुमार हजारीबाग के केरेडारी का रहने वाला है। इनके पास से पुलिस ने लगभग एक किलो 66 ग्राम अफीम बरामद किया। इसकी कीमत खुले बाजार में लगभग पांच लाख रुपए बताई जा रही है।

शुक्रवार को प्रेस वार्ता करते हुए डीएसपी विनोद रवानी ने बताया कि एसपी को सूचना मिली कि एक पैशन प्रो बाईक से दो व्यक्ति अफीम की तस्करी करने बालूमाथ से चन्दवा की ओर जाने वाले हैं।

सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए एसपी ने एक छापेमारी दल का गठन किया। इसके बाद अंचलाधिकारी बालूमाथ को भी सूचित किया गया।

छापेमारी दल के जरिए जोगियाडीह मोड़ के पास बालूमाथ-चन्दवा मुख्य मार्ग के किनारे नाका लगाकर चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो व्यक्ति को रोका गया ।

तलाशी के क्रम में जितेन्द्र कुमार के घुटना के नीचे से छिपाकर रखे दो पैकेट अफीम बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के दौरान अफीम तस्करों ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी भी दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

डीएसपी ने बताया कि छापामारी अभियान में बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर अमित कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *