Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत

प्रतीकात्मक फोटो

मीरजापुर, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । चुनार कोतवाली क्षेत्र के मगरहा स्थित माता शांति इंटर कॉलेज के सामने कछवा–चुनार घाट राजमार्ग (74) पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बाइक सवार इंतजार (24) पुत्र कुर्शीद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई अब्दुल रहमान (35) ने इलाज के दौरान वाराणसी ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया।

दोनों भाई कछवा थाना क्षेत्र के पसियाही गांव के निवासी थे। मगरहा में वाहन सर्विस व धुलाई का काम करते थे। देर शाम दुकान बंद कर घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही चुनार पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार भेजा, जहां इंतजार को मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल विजय शंकर सिंह ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल अब्दुल रहमान को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *