Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

उप्र भाजपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री योगी से मिले भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी

लखनऊ, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर मुलाकात की। इसकी जानकारी स्वयं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री व भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट कर दी है।

उन्होंने अपनी इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री से उनकी संगठनात्मक मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सोमवार की शाम को ही दिल्ली से वापस लौटे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *