Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी: जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं

जिलाधिकारी जनता दर्शन में

वाराणसी, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में सोमवार को जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने जनता दर्शन में जन सुनवाई की। जनसुनवाई में अपनी समस्याओं को लेकर फरियादी पूर्वांह 9 बजे से ही जिलाधिकारी कार्यालय में पहुंचने लगे थे।

जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने जन सामान्य की समस्याओं को सुनकर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं यथाशीघ्र निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी कार्यालय में समस्त कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं उनकी समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराना भी सुनिश्चित करें।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *