Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

वाराणसी: दिव्यशक्ति सुगम्य भारत ट्रॉफी का हुआ अनावरण,प्रतियोगिता शनिवार से

दिव्यशक्ति सुगम्य भारत ट्रॉफी का अनावरण कार्यक्रम

वाराणसी,19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के खेल मैदान में शनिवार से दिग्गज दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दखखम का प्रदर्शन दिव्यशक्ति सुगम्य भारत ट्रॉफी प्रतियोगिता में करेंगे। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं विदर्भ—इन सहित छह राज्यों के सेंट्रल जोन की टीम भाग लेंगी।

इस प्रतियोगिता के ट्राफी का अनावरण शुक्रवार को समाजसेवी एवं भाजपा काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सशक्त किए बिना विकसित भारत की परिकल्पना संभव नहीं है। इस प्रकार के आयोजन दिव्यांग खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं। भाजपा नेता अशोक चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में काशी दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण का एक आदर्श मॉडल बनकर उभरी है। इस अवसर पर ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता डिफरेंटली एबल क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (जो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड – बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त इकाई है) के सौजन्य से आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में छह राज्यों के लगभग 100 दिव्यांग खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 7 टी-20 मैच खेले जाएंगे। संस्था के अध्यक्ष डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि टी-20 मुकाबलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भविष्य में आयोजित होने वाले दिव्यांग क्रिकेट एशिया कप में खेलने का अवसर प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम में रवि चौहान,अभय प्रताप (बीसीसीआई से संबद्ध डिफरेंटली एबल क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया), डॉ मनोज तिवारी, प्रदीप राजभर, सुबोध राय, प्रदीप सोनी आदि भी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *