Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शिविर में दी जाएगी दूरस्थ शिक्षा की जानकारी : कुलपति

भूमि पूजन सम्पन्न

–माघ मेले में लगा मुक्त विश्वविद्यालय का दूरस्थ शिक्षा जागरूकता शिविर

प्रयागराज, 30 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय का माघ मेला क्षेत्र में लाल सड़क मार्ग सेक्टर 3 में मंगलवार को दूरस्थ शिक्षा जागरुकता शिविर का भूमि पूजन कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विश्वविद्यालय के विकास एवं शिविर की सफलता के लिए भूमि पूजन का आयोजन किया।

इस अवसर पर प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि दूरस्थ शिक्षा सभी के लिए है। विश्वविद्यालय के शिविर का उद्देश्य ही यही है कि माघ मेले में देश के कोने कोने से आने वाले श्रद्धालुओं को दूरस्थ शिक्षा के बारे में जानकारी प्रदान की जाए। अपने इस उद्देश्य में मुक्त विश्वविद्यालय महाकुम्भ 2025 में सफल रहा और मानवता की सेवा करते हुए अपने शिविर में न केवल कई जागरूकता कार्यक्रम किए वरन कई शिक्षण संस्थानों से शोध के लिए आने वाले दल के लिए आवासीय व्यवस्था भी निःशुल्क सुलभ कराई।

प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि इस बार भी माघ मेला में शिविर के संचालन की बागडोर डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया को सौंपी गई है। जिनके निर्देशन में यहां उपस्थित टीम विश्वविद्यालय के लोकप्रिय कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। प्रारम्भ में कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम एवं सीमा सत्यकाम का स्वागत शिविर के नोडल अधिकारी डॉ अनिल कुमार सिंह भदौरिया ने किया।

इस अवसर पर कुलसचिव कर्नल विनय कुमार, प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी, प्रोफेसर पी के स्टालिन, प्रोफेसर एस कुमार, प्रोफेसर ए के मलिक, प्रोफेसर आनंदानंद त्रिपाठी, प्रोफेसर देवेश रंजन त्रिपाठी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रभात चन्द्र मिश्र ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *