Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HEADLINES

तमिलनाडु में दुष्ट शक्ति डीएमके का शुद्ध शक्ति तवेगा है सीधा मुकाबला: विजय

अंत में, पार्टी के नेता सेंगोत्तैयन ने पार्टी के अध्यक्ष विजय को रजत राजदंड प्रदान किया।

इरोड, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की आहट होते ही और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को तमिलनाडु वेत्रि कजगम (तवेका) के अध्यक्ष विजय ने राज्य की डीएमके सरकार पर जमकर प्रहार किये।

उन्होंने डीएमके को एक बुरी शक्ति बताया। करुर की घटना काे देखते हुए तवेका की जनसभा के दाैरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए

गए।

यहां पेरुंदुरई मेंं एक जनसभा में तवेका अध्यक्ष विजय ने कहा कि तमिलनाडु के महान नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता और एमजी रामचंद्रन जैसे बड़े नेताओं के डीएमके पार्टी की आलोचना से मुझे आश्चर्य हुआ था, लेकिन अब मुझे समझ में आया। अब मैं वही बात कहूंगा जो उन्होंने कही थी। डीएमके पार्टी एक दुष्ट शक्ति है। उन्हाेंने अपनी तवेका पार्टी काे शुद्ध शक्ति बताते हुए कहा कि अब मुकाबला दुष्ट शक्ति डीएमके और शुद्ध शक्ति तावेका पार्टी के बीच है। उन्होंने कहा कि केवल हम और जनता ही जनविरोधी डीएमके सरकार को गिरा सकते हैं। विजय ने कहा कि हमारी पार्टी के पेरियार रामस्वामी के विचार, सीएन अन्नादुरई और एमजी रामचंद्रन से चुनावी पद्धति प्रेरणास्राेत हैं। डीएमके ने उनका नाम दुरुपयोग करके तमिलनाडु के लोगों का पैसा लूट है। अंत में नेता सेंगोत्तैयन ने पार्टी अध्यक्ष विजय को रजत राजदंड प्रदान किया।

सभा में नहीं था काेई मंच, प्रचार बस से किया संबाेधित

इरोड की इस सार्वजनिक सभा के लिए सतर्कता के साथ कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पार्टी के नेता विजय या किसी अन्य वरिष्ठ नेता के बोलने के लिए काे मंच नहीं बनाया गया। इसके अलावा लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था नहीं की गई। विजय ने प्रचार बस से ही अपना संबाेधन दिया और बैरिकेड्स के अंदर से लाेगाें के सुनने की व्यवस्था की गई थी। भीड़ न हो इसके लिए 20 एकड़ क्षेत्र में फैले मैदान काे 72 सेक्शन में लोगों के रुकने की व्यवस्था की गई है। कारों और दोपहिया वाहनों के पार्किंग के लिए 60 एकड़ जगह निर्धारित की गई है। जनता को पीने का पानी का व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / Dr. Vara Prasada Rao PV

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *