Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

अंबिकापुर : लाइन सुधार के दौरान बिजली कर्मियों से मारपीट, गाली-गलौज का वीडियो वायरल

विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता
विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ अभद्रता

अंबिकापुर, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सरगुजा जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत असकला ग्राम पंचायत में लाइन सुधार/डिस्कनेक्शन कार्य के दौरान विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और हाथापाई का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद विभागीय अमले में आक्रोश का माहौल है।

दरअसल, गुरुवार को विद्युत विभाग की टीम असकला गांव में लाइन सुधार और बिजली बिल भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए पहुंची थी। इसी दौरान गांव के उपभोक्ता रवि यादव से किसी अन्य विषय को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद उग्र हो गया और युवक ने विभागीय कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान कर्मचारियों को डराने-धमकाने के साथ उन्हें जबरन रोके रखने का भी प्रयास किया गया।

विद्युत विभाग के कनिष्ठ यंत्री नीरज कुजूर ने आज शुक्रवार को बताया कि घटना की लिखित शिकायत थाना रघुनाथपुर में दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रशासन को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा पर चिंता जताई है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / पारस नाथ सिंह

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *