Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

प्रहार महायज्ञ : संघ की शाखाओं में स्वयंसेवकों ने लगाया दण्ड प्रहार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

लखनऊ, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । वर्ष 1971 को भारत पाक युद्ध में भारत को मिली ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में 16 दिसम्बर को संपूर्ण देश विजय दिवस के रूप में मनाता है। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को शाखाओं पर दण्ड प्रहार लगाकर भारतीय शौर्य को प्रणम कर प्रहार दिवस मनाता है।

आज मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सभी शाखाओं पर स्वयंसेवकों ने दण्ड प्रहार लगाया। संवाद नगर की अम्बेडकर शाखा पर सह प्रान्त प्रचारक संजय ने स्वयंसेवकों के साथ दण्ड प्रहार लगाया। सह प्रान्त प्रचारक ने कहा कि यह प्रहार यज्ञ राष्ट्र की विजय, शौर्य एवं वीर जवानों के बलिदान को समर्पित है। आज ही के दिन भारतीय सैनिकों के पराक्रम के समक्ष पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था। उन्होंने बताया कि अवध प्रान्त के सभी जिलों में शाखाओं पर स्वयंसेवकों ने दण्ड प्रहार लगाया।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *