Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लुधियाना से आगरा जा रही वोल्वो बस पर लगी आग, बाल बाल बच्चे 50 यात्री

लुधियाना से आगरा जा रही वोल्वो बस की छत पर लगी आग, बाल बाल बच्चे 50 यात्री

गौतम बुद्ध नगर, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । थाना दनकौर क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार की रात को एक चलती हुई वोल्वो बस में आग लग गई। बताया जाता है कि पटाखे की वजह से बस की छत पर रखे सामान में अचानक भीषण आग लग गई। चालक ने जब आग को देखा तो बस को एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया। पुलिस के मुताबिक इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय गौतम ने बताया कि एक प्राइवेट बस पंजाब के लुधियाना से आगरा के लिए जा रही थी। जिसमें करीब 50 सवारियां बैठी हुई थी। जब बस ग्रेटर नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा की तरफ जा रही थी। उसी दौरान बस की छत पर रखे सामान में भीषण आग लग गई। जिसकी जानकारी ड्राइवर को हुई तो उसने बस अचानक एक्सप्रेसवे पर ही रोक दिया।

इस दौरान बस के अंदर बैठे सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी सवारी निकलकर बाहर आ गई, कुछ ने खिड़की से ही छलांग लगा दी। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मीडिया प्रभारी का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि दिवाली को लेकर जो आतिशबाजी हो रही है। उसके चलते कोई पटाखा चलती बस की छत पर गिर गया। जिसके कारण आग लगी है।

—————

हिन्दुस्थान/सुरेश

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *