Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

युवाओं के उत्साह और देशभक्ति के जोश से फिर विश्व गुरु बनेगा भारत : प्रान्त प्रचारक रमेश

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से निकला आरएसएस का भव्य पथ संचलन का छाया चित्र
इलाहाबाद विश्वविद्यालय से निकला आरएसएस का भव्य पथ संचलन का छाया चित्र

इलाहाबाद विश्वविद्यालय से निकला आरएसएस का भव्य पथ संचलन

प्रयागराज, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । युवाओं में भरा है उत्साह और देशभक्ति का जोश। भारत कभी सोने की चिड़िया और विश्व गुरु था, और पुनः वही गौरवपूर्ण स्थान अपना देश प्राप्त करेगा। यह बात मंगलवार को इलाहाबाद विश्वविद्यलाय परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचालन कार्यक्रम से पूर्व स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए काशी प्रान्त के प्रान्त प्रचारक रमेश ने कही।

उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के स्वर्णिम काल का स्मरण कराते हुए महामना पंडित मदन मोहन मालवीय एवं प्रोफेसर राजेन्द्र सिंह ‘राज्जू भैया’ का स्मरण किया तथा विश्वविद्यालय के ‘ऑक्सफोर्ड ऑफ द ईस्ट’ संज्ञा को पूरी तरह चरितार्थ करने का आग्रह किया।

उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा के क्रम मे पाँच प्रमुख बिंदुओं की जानकारी युवाओं को दी। उन्हें राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। कार्यक्रम में काशी प्रांत प्रचारक रमेश मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे। उनकी उपस्थिति में निकले गणवेश धारी स्वयंसेवकों के अनुशासित संचलन ने दर्शकों को उत्साहित किया।

पथ संचलन में संघ के महाविद्यालय प्रमुख आर्यन, विश्वविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख ओंकार और नंदीश सहित अनेक स्वयंसेवक शामिल रहे। विश्वविद्यालय के विभिन्न छात्रावासों ने इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की और पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। पथ संचलन गंगानाथ झा छात्रावास से होकर लक्ष्मी टॉकीज चौराहे पहुंचा वहां से अनुशासित स्वयंसेवक घोष की धुन के साथ दो कतारों में कदम से कदम मिलाते हुए कंधे पर दंड रखे हुए कार्पेंट्री चौराहे पहुंचे। वहां पहले से खड़े नागरिकों एवं मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। इसके पश्चात पथ संचलन बैंक रोड पहुंचा वहां से लल्ला चुंगी चौराहा से आगे विश्वविद्यालय मार्ग से होते हुए पुनः गंगानाथ झा छात्रावास में आकर पूर्ण हुआ। अनेक नागरिकों ने भारत माता की जय एवं वंदे मातरम के उद्घोष से इस संचालन का खुले दिल से स्वागत किया।

संचलन के पूर्व प्रांत प्रचारक ने शस्त्र पूजन किया। स्वयंसेवक कौन है सामूहिक योग आसन का प्रदर्शन कर सामूहिक अनुशासन का परिचय दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय लाल बहादुर शास्त्री होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या प्रो हेमलता ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का संघ का संकल्प एकदम अनूठा तथा राष्ट्र के लिए अत्यंत प्रेरक है संघ राष्ट्र प्रेम की शिक्षा देता है। शिव प्रताप, सर्वेश, सुशील, विराट, मृत्युंजय परमार समेत बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्रों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

—————

(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *