Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

फोटो - घटना स्थल पर मौजूद पुलिस बल

औरैया, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा क्षेत्र में शनिवार को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन पर एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से माैत हाे गई। सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अछल्दा थाना क्षेत्र के गांव गौतला निवासी पुष्पा देवी (28) पत्नी पिंटू शनिवार को अपने खेतों से धान की पल्ली सिर पर लेकर घर लौट रही थीं। इसी दौरान भाऊपुर–खुर्जा डीएफसी रेलवे लाइन पर खंभा संख्या 591/17 के पास एक तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मालगाड़ी चालक ने तुरंत स्टेशन मास्टर को घटना की सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाकर रेल मार्ग को यातायात के लिए साफ कराया।

ग्रामीणों के अनुसार मृतका का खेत रेलवे लाइन के पास ही है, जहां परिवार के लोग धान की कटाई का कार्य कर रहे थे। पुष्पा देवी अपने पीछे चार छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। इस हादसे से गांव में शोक की लहर फैल गई है।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *