Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

प्राइम हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

अस्पताल में हुआ हंगामा
तोड़ा सामान

रामगढ़, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर के कैथा गांव स्थित प्राइम हॉस्पिटल में मंगलवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। इस घटना के विरोध में परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की। साथ ही चिकित्सकों पर भी गलत इलाज करने का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार कुजू ओपी क्षेत्र के बोंगाबार सांडी निवासी सरिता देवी को सोमवार की शाम प्राइम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। सरिता देवी को गोल्ड ब्लाडर में पथरी होने की शिकायत थी। इसकी वजह से उसे लगातार पेट में दर्द रह रहा था। परिजनों ने ऑपरेशन के लिए सरिता देवी को अस्पताल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के दौरान ही सरिता देवी की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू में हुई तोड़फोड़

सरिता देवी की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। प्राइम हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर और आईसीयू में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद बाहर रखी कुर्सियों को भी परिजनों ने तोड़ डाला। मृतका मृतक सरिता देवी के पुत्र दीपक कुमार साहू ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया। उसने कहा कि उसकी मां को कभी भी हृदय रोग की शिकायत नहीं थी। लेकिन डॉक्टर ने ऑपरेशन के दौरान कार्डियक अरेस्ट होने की बात कही। उसे यह बात पच नहीं रही है।

सरिता देवी का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर दिनेश ने कहा कि पथरी का तीन ऑपरेशन मंगलवार को हुआ। दो ऑपरेशन सफल रहाा,जबकि तीसरा ऑपरेशन सरिता देवी का असफल रहा। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक सर्जरी से पथरी का ऑपरेशन किया जा रहा था। शुरुआत में ही सरिता देवी के बॉडी ने रेस्पॉन्ड करना बंद कर दिया। ऑपरेशन के शुरुआती दौर में ही उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। इसके बाद उन्हें बचाने के सारे उपाय लगभग 1 घंटे तक अपनाए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। परिजनों को संतुष्टि के लिए पोस्टमार्टम करने का भी सुझाव दिया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / अमितेश प्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *