
–गुस्साएं ग्रामीणों ने कालपी हमीरपुर स्टेट हाईवे में लगाया जाम
हमीरपुर, 16 नवम्बर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के झलोखर गांव में sunday की शाम बकरी चराकर लौट रही महिला को डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी. जिससे मौके पर महिला सहित 5 बकरियों की मौत हो गई. वहीं भैंस लेकर आ रहे राम अवतार व उसकी पुत्री टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने हमीरपुर कालपी स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया.
झलोखर गांव निवासी अनीता (40) पत्नी रामबाबू अपनी 5 बकरियां लेकर व उसके साथ गांव के राम अवतार प्रजापति (65) व उसकी पुत्री शशि (17) भैंस व पड़िया लेकर sunday की शाम साढ़े 5 बजे खेतों से घर की तरफ आ रहे थे. तभी हमीरपुर की तरफ से तेज गति से आ रही डबल डेकर बस ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे अनीता की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच बकरियों की भी मौत हो गई. साथ ही राम अवतार व उसकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए और एक पड़िया की मौत हो गई. भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद बस चालक मौका देख कर बस लेकर फरार हो गया.
आक्रोशित ग्रामीणों ने कालपी हमीरपुर स्टेट हाईवे पर जाम लगा दिया. जिससे सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे और बसों में यात्रा कर रही सवारियां अपने गतंव्य स्थान में पहुंचने के लिए परेशान रहे. सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल व कोतवाली प्रभारी राम आसरे सरोज व क्राइम इंस्पेक्टर राम कुमार यादव समझाते रहे. लेकिन वह नहीं माने और मौके पर बड़े अधिकारियों को बुलाने की जिद पर अड़े रहे.
वहीं घटनास्थल पर सीओ सदर राजेश कमल व सदर एसडीएम केडी शर्मा मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से वार्ता कर समझाने का प्रयास करते रहे. खबर लिखे जाने तक गांव के ग्रामीणों ने जाम नहीं खोला. मृतक महिला की तीन बेटियां व पति का रो रो कर बुरा हाल है.
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा
