Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पति के साथ बाजार गई महिला को ट्रक ने कुचला,मौत

थाना कमालगंज का फोटो

फर्रुखाबाद 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में थाना कमालगंज क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की शाम ट्रक से कुचल कर महिला की मौत हो गई। घटना देख लाेग भड़क गए और भीड़ जमा हाे गई। पुलिस ने समझा बुझा कर यातायात बहाल कराया।

कमालगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि पड़ोसी जिला कन्नौज के थाना गुरसहायगंज के गांव अमरोली निवासी पूजा (44) अपने पति सुरजीत सक्सेना के साथ किसी कार्य से थाना कमालगंज के कस्बा खुदागंज आई थी। यहां सड़क पार करते समय महिला पूजा को कमालगंज की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस माैके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। इस बीच दुर्घटना की खबर पाकर मौके पर लाेगाें की भीड़ ने जाम लगा दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि भीड़ का कार्रवाई का भरोसा देकर जाम खुलवाया गया। फिलहाल ट्रक काे कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *