राजगीर महोत्सव में महिला प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

नालंदा, बिहारशरीफ 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नालंदा जिले के पयर्टक स्थल राजगीर में शनिवार को राजगीर महोत्सव के अवसर पर महिला महोत्सव में नालन्दा जिला अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लोकगीत, शास्त्रीय गीत, मेहंदी प्रतियोगिता, मेकअप एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने अपनी कला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें मुख्यतः मेकअप और मेहंदी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों में आकृति कुमारी, प्रथम स्थान प्रकृति कुमारी, द्वितीय स्थान सान्या एवं आफिइन तृतीय स्थान पर विजय घोषित किया गया। वहीं मेकअप प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों में मोनिका कुमारी, प्रथम स्थान सुहाना श्रेया, द्वितीय स्थान भूमिका कुमारी, तृतीय स्थान पर विजय घोषित किया गया। साथ ही शास्त्रीय संगीत की प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों में चैतन्य घोष, प्रथम स्थान प्रियंका कुमारी, द्वितीय स्थान स्नेहा कुमारी, तृतीय स्थान पर घोषित किया गया। वहीं लोक गीत में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागियों में प्रियंका कुमारी, प्रथम स्थान कुमारी संजना सिंह, द्वितीय स्थान लोक नृत्य समूह में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागी संत जेवियर्स गर्ल्स स्कूल, ईशा परवीन, आसमी बिहू नृत्य, में प्रथम स्थान। रानी कुमारी एवं रिया प्रियांशु, कथक नृत्य में द्वितीय स्थान। आदिरा नारायण एवं गणेश वंदना तृतीय स्थान।
एकल शास्त्रीय नृत्य में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागी मुस्कान कुमारी, रॉक्सी नृत्य, प्रथम स्थान लक्ष्मी श्री, रॉक्सी नृत्य, द्वितीय स्थान रितिका आर्या लावणी, तृतीय स्थान लोक नृत्य में प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागी परी कुमारी, प्रथम स्थान।
ओपेन माइक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रतिभागी. वैष्णवी कुमारी, प्रथम स्थान. संगम कुमारी, द्वितीय स्थान पर पुरस्कृत किया गया।इस मौके पर छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा है।
—————
(Udaipur Kiran) / प्रमोद पांडे



