Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

अपर जिला जज की मौजूदगी में मनाया विश्व दिव्यांग दिवस, बच्चाें काे बांटें कपड़े

फर्रुखाबाद विश्व दिव्यांग दिवस पर बच्चों को सम्मानित करते अपर जिला जज

फर्रुखाबाद, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजकीय सांकेत विद्यालय में रेड क्रॉस सोसाइटी ने बुधवार काे विश्व दिव्यांग दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिला जज संजय कुमार सचिव जिला विधिक प्राधिकरण ने की।

रेड क्रॉस की चेयरमैन डॉ रजनी सरिन ने 78 बच्चों को पानी की बोतल, कपड़े, फल देकर उन्हें लगन से पढ़ने के लिए कहा ।कार्यक्रम के अध्यक्ष एडीजे संजय कुमार ने कहा ऐसे कार्यक्रम से बच्चों की हौसला अफ़ज़ाई होती है।

कार्यक्रम में डीपीओ अनिल चंद्र सोसाइटी के वाइस चेयरमैन शीश मेहरोत्रा, जावहार सिंह गंगवार, निशांत तिवारी, गुंजा जैन, अनिल प्रताप सिंह, धीरेन्द्र वर्मा, अंजू कपूर, भूपेंद्र सिंह, अभिनव पटेल आदि का सहयोग रहा।

—————

(Udaipur Kiran) / Chandrapal Singh Sengar

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *