Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

युवा पीढ़ी अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के गौरव की रक्षा में एकजुट रहें : धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र शास्त्री मीडिया से बात करते हुए
सुल्तानपुर धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत

सुलतानपुर, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर मे बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि मैं भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की पैरवी अपने जीवन के अंतिम क्षण तक करता रहूंगा। यह सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं का संकल्प है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म के आदर्शों और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने धर्म, संस्कृति और राष्ट्र के गौरव की रक्षा हेतु एकजुट रहें।

जिले के बिजेथुआ महावीरन में बिजेथुआ महोत्सव पिछले कई दिनों से चल रहा है। जिसमें स्वामी रामभद्राचार्यजी की कथा हो रही है। इस कथा में शामिल होने के लिए आज बागेश्वर धाम की पीठ आदेश्वर धीरेंद्र शास्त्री सुलतानपुर पहुंचे हैं। आयोजक विवेक तिवारी, आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं विधायक राजेश गौतम, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रामचंद्र मिश्र सहित अनेक गणमान्य जनों ने पुष्प वर्षा कर और माला पहनाकर बागेश्वर धाम सरकार का जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह के दौरान वातावरण “जय श्री राम” और “बागेश्वर सरकार अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। लोगों में अपने आराध्य दर्शन की उत्सुकता साफ झलक रही थी। बिजेथुआ महोत्सव के अवसर पर जिले भर से श्रद्धालु बागेश्वर धाम सरकार के स्वागत में पहुंचे। पूरा आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण में परिवर्तित हो गया।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *