Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

जगतगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, मौके पर मौत, पुलिस कर रही शिनाख्त का प्रयास

वाराणसी, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के वाराणसी चेतगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगतगंज धूपचंडी इलाके में मंगलवार देर शाम एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग वहां से हटबढ़ गए। सूचना मिलते ही चेतगंज थाना प्रभारी वी.के. शुक्ला पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। प्रारंभिक पूछताछ और जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना प्रभारी के अनुसार मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। आसपास के दुकानों और प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।

उधर,क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जगतगंज क्षेत्र में ट्रांसपोर्टरों की अव्यवस्थित गतिविधियों के चलते अक्सर यातायात जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। सड़क किनारे और बीच सड़क पर मालवाहनों से माल उतारे और चढ़ाए जाने का सिलसिला यहां आम बात है, जिससे इस प्रकार की घटनाएं बार-बार घट रही हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *