Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लखनऊ: ओमेक्स बिल्डिंग के 9वें फ्लोर से गिरकर युवक की मौत

लखनऊ, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के शहीद पथ स्थित ओमेक्स वाटर स्केप्स बिल्डिंग के नौवें फ्लोर से गिरकर रविवार काे एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सुशांत गोल्फ सिटी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि अपार्टमेंट के टावर थ्री में नौवें तल पर फ्लैट नंबर 902 में अनुराग गुप्ता (28) अपने माता-पिता और भाई के साथ निवास करते हैं। भाई आदित्य ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ थे, जिनका वाराणसी जिले से इलाज चल रहा था। रविवार सुबह के वक्त वह अचानक अपने फ्लैट से ​नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों की मदद से घायल को इलाज के लिए पीजीआई ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। पीजीआई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

(Udaipur Kiran) / दीपक

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *