Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

रील बनाने के दौरान गंगा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

तलाश करती एसडीआरएफ की टीम

भागलपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के जोगसर थाना क्षेत्र के मानिकसरकार गंगा घाट पर रविवार को रील बनाने के दौरान एक युवक के गंगा नदी में डूब जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक घाट पर मोबाइल से वीडियो बना रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। युवक को डूबते देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत युवक को बचाने की कोशिश की। इस दौरान स्थानीय निवासी रणजीत सोलंकी ने साहस दिखाते हुए खुद गंगा में उतरकर युवक को तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना मिलने पर जोगसर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया, जो गंगा में युवक की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। फिलहाल युवक की पहचान और उसके रहने के स्थान की जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *