Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विकसित भारत 2047- यूथ कनेक्ट में युवाओं काे मिला प्रेरक संबोधन

‘विकसित भारत 2047 यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम को सम्बोधित करते मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के विधानसभा अध्यक्ष के ओएसडी शुभम कुशवाहा।
‘विकसित भारत 2047 यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राएं।

मीरजापुर, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में भहरूना स्थित जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आयोजित ‘विकसित भारत 2047 यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम युवाओं के जोश, संकल्प और राष्ट्र निर्माण की भावना का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्वलन से हुई। छात्राओं की सरस्वती वंदना और स्वागत गीत ने पूरे परिसर को राष्ट्रभक्ति और ऊर्जा से भर दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शुभम कुशवाहा ने युवाओं काे प्रेरक संबाेधन दिया। विशिष्ट अतिथि रोशन सिंह (यंग प्रोफेशनल, एनएसएस, भारत सरकार) प्रोफेसर वीना सिंह व कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान एनएसएस के पूर्व नोडल अधिकारी ऋषभ कुमार, जेपी सिंह, सरिता, प्रो. राजेश कुमार पांडेय, भरत राज, अखिलेश पटेल, प्रोफेसर सुशील कुमार त्रिपाठी, अंकिता सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के नोडल अधिकारी व कार्यक्रम संयोजक डॉ. राम मोहन अस्थाना ने सभी का आभार व्यक्त किया।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *