Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

उड्डयन मंत्री ने एचएएल के उन्नत नागरिक हेलीकॉप्टर की परीक्षण उड़ान को दिखाई हरी झंडी

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू

बेंगलुरु, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को एचएएल के उन्नत हल्के नागरिक हेलीकॉप्टर ‘ध्रुव एनजी’ की पहली परीक्षण उड़ान को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने इस उपलब्धि को ‘आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में एक बड़ी छलांग बताया।

मंत्री नायडू ने एक्स पर कहा, “ ‘ध्रुव एनजी’ का स्वदेशी शक्ति इंजन द्वारा संचालित होना, भारत की विश्व स्तरीय रोटरी-विंग प्लेटफॉर्म के डिजाइन और निर्माण की क्षमता को दर्शाता है। यह सफलता भारत को वैश्विक विमानन विनिर्माण केंद्र के रूप में मजबूती प्रदान करती है।”

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, देश आयात पर निर्भरता से स्वदेशी विश्वसनीयता की ओर निर्णायक रूप से अग्रसर है। यह भारत के नागरिक उड्डयन और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण और गर्व का क्षण है। अब मुख्य लक्ष्य एचएएल के विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र का उपयोग नागरिक उड्डयन को बढ़ावा देने पर है।

मंत्री ने कहा, “अभी देश में 300 हेलीकॉप्टर हैं लेकिन मांग 1000-1500 की है। हम सिर्फ विदेशी खरीदारों पर निर्भर नहीं रह सकते। हमारा आत्मनिर्भर भारत का विजन है।”

उल्लेखनीय है कि एचएएल ने 86 वर्षों से भारतीय वैमानिकी और रक्षा उद्योग को आकार दिया है। इसमें नागरिक और सैन्य विमानन दोनों में कई उपलब्धियां शामिल हैं। इस वर्ष फरवरी में, एचएएल ने इस स्वदेशी हेलीकॉप्टर को 2025 एयरो इंडिया शो बेंगलुरु में प्रदर्शित किया था।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *