Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

टिकट से वंचित भाजपा नेता पंडित अजय कुमार झा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा

अररिया फोटो:अजय झा पत्नी के साथ घर से नामांकन के लिए निकलते

अररिया, 20 अक्टूबर(Udaipur Kiran News) ।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पंडित अजय कुमार झा ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को उन्होंने पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया है।बार बार आश्वासन मिलने के बावजूद पार्टी के द्वारा नरपतगंज विधानसभा से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से पार्टी से खफा चल रहे पंडित अजय कुमार झा ने कहा कि जिस पार्टी को अपनी मां के समान समझकर सेवा करता रहा।

उस पार्टी के रहनुमाओं ने उनके साथ दगाबाजी की। तन मन धन से पार्टी की सेवा करता रहा।जिला से लेकर प्रदेश स्तर के कार्यक्रम में पार्टी के लिए पैसा और संसाधन से लगा रहा,लेकिन पार्टी ने उनकी वफादारी और ईमानदारी की सजा दी। उन्होंने कहा कि आज वह दुखी मन से पार्टी के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं और इसके लिए पार्टी के तथाकथित रहनुमाओ को जिम्मेवार बताया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *