चैरिटेबल चार्म्स ने जरूरतमंद लोगों में बांटा कंबल

रांची, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चैरिटेबल चार्म्स संस्था की ओर से ओयना और ओरमांझी स्लम क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों के बीच सोमवार को कंबल का वितरण किया गया। ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई इस पहल से उनके जीवन में सम्मान और उम्मीद पहुंची।
कंबल वितरण के दौरान बुजुर्गों और जरूरतमंदों के चेहरों पर दिखाई दी खुशी और संतोष देखते बनती थी।
इस अवसर पर संस्था की चेयरपर्सन डॉ ख्याति मुंंजाल ने कहा कि इस तरह की पहल केवल सहायता तक सीमित नहीं होतीं, बल्कि जरूरतमंदों को अपनापन और सम्मान भी देती हैं। वहीं पीआर कमेटी के अध्यक्ष रूपम झा ने कहा कि सेवा के ऐसे क्षण संस्था को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं और भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
इस सेवा कार्य में मौमिता चौधरी, प्रभा सिंह, आरती सुल्तानिया, रश्मि गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar



