पेड़ से गिरकर बुजुर्ग की मौत

सुलतानपुर, 16 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर के बल्दीराय क्षेत्र के चकशिवपुर गांव में मंगलवार को एक बुजुर्ग की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 66 वर्षीय जयराम पाल पुत्र पलहु पाल के रूप में हुई है।
बल्दीराय क्षेत्र के चकशिवपुर गांव में मंगलवार जयराम पाल (65) पुत्र पलहु पाल पेड़ पर लकड़ी तोड़ने के लिये चढ़े थे। पेड़ से गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद जयराम पाल को मृत घोषित कर दिया।
बल्दीराय प्रभारी नारद मुनि सिंह ने मंगलवार को बताया कि मृतक जयराम पाल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में इसे एक दुर्घटना बताया है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
—
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त



