Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

काेरबा में पद्मिनी ज्वेलर्स की दुकान में लगी भीषण आग, माैके पर पहुंचे दमकलकर्मी

दुकान में आज सुबह अचानक आग लग गई।

कोरबा 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के काेरबा में पावर हाउस रोड स्थित प्लाजा में संचालित पद्मिनी ज्वेलर्स की दुकान में आज साेमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास की दुकानों को भी खतरा उत्पन्न हो गया। वहीं हादसे की सूचना पर माैके पर पहुंची दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की लपटें बढ़ने के दौरान आसपास की कुछ दुकानों की शटर (लाफ्टर) गिर गईं, जिसके चलते वे पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इससे आग और अधिक फैलने की आशंका भी बढ़ गई। घटना की सूचना मिलते ही सीएसईबी की डीएसपीएम इकाई से दमकल वाहन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के अन्य उपक्रमों से भी अतिरिक्त दमकल वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।

आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। आग की खबर फैलते ही प्रभावित क्षेत्र के आसपास बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *