Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

सोने की कीमत में गिरावट, एक सप्ताह में 1,860 रुपये तक सस्ता हुआ सोना

नई दिल्ली, 17 अगस्त (Kiran News). घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार छठे दिन सोने के भाव में गिरावट देखने को मिल रही है। इसी वजह से रविवार को देशभर के प्रमुख सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये से लेकर 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता दिखा। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 92,750 रुपये से 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके विपरीत, चांदी की कीमत में हल्की तेजी आई है और दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 1,16,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

gold price

साप्ताहिक आधार पर देखा जाए तो बीते सोमवार से शनिवार तक देश के अधिकतर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने के भाव में 1,860 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज हुई है। इसी तरह, 22 कैरेट सोना भी एक सप्ताह में 1,700 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। सप्ताह भर के उतार-चढ़ाव के बाद चांदी की कीमत में भी 800 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।

अगर शहरवार बात करें तो दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,01,330 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। अहमदाबाद में 24 कैरेट सोना 1,01,230 रुपये और 22 कैरेट सोना 92,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। चेन्नई, कोलकाता, लखनऊ, पटना और जयपुर समेत देश के अन्य बड़े शहरों में भी आज सोने की कीमतें इसी दायरे में रही हैं।

देश के अन्य राज्यों जैसे कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के प्रमुख सर्राफा बाजारों में भी आज सोना सस्ता हुआ है। बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,01,180 रुपये तथा 22 कैरेट सोना 92,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *