Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

जेल निरीक्षण रिपोर्ट रिकॉर्ड पर लेने के लिए सुनवाई 7 जनवरी को

काेर्ट

जयपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राजस्थान हाईकोर्ट ने प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों के कल्याण से जुडे मामले में पूर्व में दिए निर्देश के तहत जिला एवं सत्र न्यायाधीशों की निरीक्षण रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर लेने के लिए मामले की सुनवाई 7 जनवरी तक टाल दी है। एक्टिंग सीजे एसपी शर्मा और जस्टिस संगीता शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश मामले में लिए गए स्वप्रेरित प्रसंज्ञान पर सुनवाई करते हुए दिए।

सुनवाई के दौरान न्यायमित्र प्रतीक कासलीवाल ने अदालत को बताया कि गत 18 अगस्त को अदालत ने सभी डीजे को कहा था कि वे स्थानीय जेलों का दौरा कर देखे की जेल सुधार को लेकर दिए अदालती आदेश की पालना हुई है या नहीं। इस संबंध में संबंधित जिला न्यायाधीशों की ओर से पेश रिपोर्ट उन्हें नहीं मिली है। इस पर अदालत ने कहा कि ये रिपोर्ट अभी तक रिकॉर्ड पर भी नहीं आई है। इसके साथ ही अदालत ने प्रकरण की सुनवाई 7 जनवरी तक टाल दी है। गौरतलब है कि कैदियों के हालातों को देखते हुए हाईकोर्ट ने सालों पहले स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लिया था। इसके बाद अदालत ने राज्य सरकार को 45 बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए थे। वहीं बाद में राज्य सरकार ने पांच अन्य बिंदुओं पर भी पालना रिपोर्ट मांगी थी।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *