Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

चुनौती के इस दौर में पुलिस को दक्ष होना जरूरी : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विजेता टीम को ट्रॉफ़ी देते हुए
कार्यक्रम की तस्वीर
मुख्यमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करते हुए

रांची, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार जैप-1 ग्राउंड डोरंडा रांची में आयोजित 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट 2025 के समापन समारोह में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस विभाग किसी भी राज्य की रीढ़ होती है। पुलिस विभाग की जिम्मेवारी वर्तमान समय में चुनौतियों से भरा है। राज्य में जैसे-जैसे विकास के आयाम आगे बढ़ते हैं। पुलिस की चुनौतियां भी बढ़ती चली जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तकनीकी युग में हमारे पुलिस के जवान किस प्रकार अधिक से अधिक दक्षता हासिल करें यह अत्यंत जरूरी है। आज हमारी सरकार राज्य के पुलिस महकमें को ज्यादा से ज्यादा दक्ष बनाने की जिम्मेदारी को पूरा करने का हरसंभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं उन सभी प्रतिभागियों एवं टीमों को बधाई देता हूं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अपने-अपने क्षेत्र में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। साथ ही उन्हें भी मेरी हार्दिक बधाई जिन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेकर ईमानदारी पूर्वक प्रयास करना सबसे बड़ी बात है, इसके अतिरिक्त तीन उत्कृष्ट अनुसंधानकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया गया है उन्हें भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि 20वीं झारखंड राज्य पुलिस ड्यूटी मीट-2025 के प्रतिभागियों से अपेक्षा है कि प्रतियोगिता में भाग लेकर आपने जो भी ज्ञानार्जन किया है, उसका प्रयोग अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जाकर करेंगे। साथ ही मुझे उन चयनित प्रतिभागियों से पूर्ण आशा है कि वे अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर झारखंड प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे।

मौके पर डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट एक बेहतर मंच है। यहां आकर प्रतियोगिता के तौर पर पुलिसकर्मी अपने अनुसंधान के गुण का प्रदर्शन करते हैं। प्रतियोगिता में विजेता रहे पुलिसकर्मी राष्ट्रीय पुलिस ड्यूटी मीट में शामिल होंगे। इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों को अत्याधुनिक तरीके से अनुसंधान के तरीके सिखाए जा रहे हैं ताकि अनुसंधान का काम तेज गति से हो सके और लंबित मामलों में कमी आए।

हजारीबाग बना ओवरऑल चैंपियन

जैप वन ग्राउंड में चल रहे पुलिस ड्यूटी मीट 2025 का शुक्रवार को समापन हो गया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन के दौरान झारखंड पुलिस की सात टीमों के प्रतिभागियों ने अपराध अनुसंधान के विषयों पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पुलिस ड्यूटी मीट 2025 में ओवरऑल चैंपियन हजारीबाग रहा।

झारखंड पुलिस ड्यूटी मीट में सर्वाधिक पुरस्कार के साथ हजारीबाग रेंज ओवर ऑल चैंपियन रहा, जबकि रांची टीम दूसरे स्थान पर रहकर रनर अप रही। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चली प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और कप देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर डीजीपी अनुराग गुप्ता, अपर पुलिस महानिदेशक एसीबी प्रिया दूबे, पुलिस महानिरीक्षक अपराध अनुसंधान मनोज कौशिक, पुलिस विभाग के वरीय एवं कनीय पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *