Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

झारखंड के श्रम मंत्री संजय यादव की माता का निधन

फ़ाइल फ़ोटो मंत्री और उनकी मां

रांची, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव की माता का मंगलवार को निधन हो गया है। मंत्री ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी। उन्होंने इसे अपने जीवन का सबसे कष्टदायक दिन बताते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

मंत्री संजय प्रसाद यादव ने लिखा कि उनकी पूज्य माताजी उन्हें छोड़कर प्रभु के चरणों में विलीन हो गई हैं। उन्होंने कहा कि भले ही मां का साया सिर से उठ गया हो, लेकिन उनका स्नेह, संस्कार और आशीर्वाद सदैव परिवार के साथ रहेगा।

मंत्री के परिजनों के अनुसार, दिवंगत माता का अंतिम संस्कार 17 दिसंबर को सुल्तानगंज घाट पर किया जाएगा।——————-

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *