Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त

दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
दुर्गापूजा व दशहरा को लेकर मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*

गोरखपुर, 29 सितंबर (Udaipur Kiran News) । आगामी त्यौहार दुर्गापूजा और दशहरा के मद्देनज़र सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) एस. चन्नप्पा, जिलाधिकारी दीपक मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने संयुक्त रूप से थाना राजघाट और थाना कोतवाली क्षेत्र के भीड़-भाड़ एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर हालात का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसीएम प्रथम प्रशान्त कुमार वर्मा, अपर नगर आयुक्त निरंकार सिंह, क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओमकार तिवारी सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने दुर्गापूजा पंडालों, बाजारों और जुलूस मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि त्योहारों में शांति और सौहार्द बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने कहा, “दुर्गापूजा और दशहरा में लाखों लोग शामिल होते हैं, इसलिए प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। सभी विभाग समन्वय के साथ काम करें ताकि किसी को भी कोई असुविधा न हो। हमारी प्राथमिकता है कि त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

डीआईजी एस. चन्नप्पा ने कहा, “पूरे मंडल में सुरक्षा व्यवस्था को सख्ती से लागू किया गया है। सभी जिलों में पुलिस बल की तैनाती और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। हमारी पूरी कोशिश है कि त्योहार के दौरान हर नागरिक खुद को सुरक्षित और निश्चिंत महसूस करे।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा, “श्रद्धालुओं और नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार परखा जा रहा है। अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि साफ-सफाई, पेयजल और ट्रैफिक प्रबंधन में किसी भी तरह की लापरवाही न हो। हमारा प्रयास है कि हर श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता से पर्व का आनंद ले सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने कहा, “संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। पैदल गश्त, ड्रोन निगरानी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा और शांति व्यवस्था हर हाल में कायम रखी जाएगी।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा, “नगर निगम की ओर से साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल की विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। पंडालों और जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। हमारा प्रयास है कि श्रद्धालु केवल श्रद्धा और भक्ति में डूबकर पर्व का आनंद लें।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि दुर्गापूजा और दशहरा जैसे बड़े पर्वों पर शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर चौकसी और सख्ती बरती जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *