Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

पीतलनगरी में दो दिन में हुई 1100 करोड़ की धनवर्षा

छोटी दीपावली पर बर्तन बाजार में लोगों की भीड़।
छोटी दीपावली पर अमरोहा गेट स्थित बाजार में लोगों की भीड़।

मुरादाबाद, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर दो दिन पीतलनगरी में 1100 करोड़ की धनवर्षा हुई। रविवार को भी आटोमोबाइल से लेकर, बर्तन, सोना चांदी, कपड़े, गिफ्ट पैक, मिठाई, नमकीन आदि की जमकर खरीददारी हुई। आज सुबह से लेकर देर रात्रि तक खरीदारों की भीड़ से बाजार भरे रहे। हर उत्पाद के बाजार सजे रहे। लोगों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार जमकर खरीदारी की। बर्तन बाजार आधी रात तक खुला रहा। सराफा कारोबार में भी काफी चमक रही। शनिवार को धनतेरस पर मुरादाबाद में 600 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ था।

इस बार चांदी की खूब मांग देखने को मिली। पीतल के डेकोरेटेड उत्पादों की गिफ्ट के तौर पर खूब खरीदारी हुई। ज्वैलरी के अलावा कपड़ा और इलेक्ट्रिॉनिक्स बाजार मेें भी बूम रहा। आटोमोबाइल सेक्टर में थोड़ा उतार चढ़ाव देखने को मिला। दोपहिया वाहनों की बिक्री कम रही। चौपहिया वाहनों की खरीदारी में ज्यादा रुचि दिखाई दी। उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल जौनी ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में धनतेरस और नरक चतुर्दशी पर अनुमानित तौर पर करीब 1100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ है।

धनतेरस और छोटी दीवाली पर स्टील के अलावा पीतल बर्तनों की भी अच्छी खरीदारी हुई। अमरोहा गेट, लाइनपार, सिविल लाइंस गंज बाजार, गुरहट्टी में आधी रात तक दुकानें खुलीं। लोगों ने ब्रांडेड कंपनियों के हॉटकेस, बोतल, नॉनस्टिक बर्तनों पर भरोसा अधिक दिखाया। मुरादाबादी पीतल की नक्काशी वाले बर्तन और शोपीस गिफ्ट के लिए खरीदे गए। आटोमोबाइल सेक्टर में इस बार दोपहिया वाहनों की बिक्री चौपहिया वाहनों की अपेक्षा दोनों दिन कम रही। मुरादाबाद में शनिवार और रविवार को लगभग 1500 बाइक व स्कूटी की बिक्री हुई। बाइक से अधिक स्कूटी बिकी हैं। विभिन्न कंपनियों के करीब 900 कारों की बिक्री का अनुमान है।

बुध बाजार, गंज, गुरहट्टी, लाइनपार सहित इलेक्ट्रिक दुकानों पर काफी भीड़ थी। दीपावली के डेकोरेटेड आइट्म्स में नाइट लैंप, वाल लैंप्स स्टेचू लाइट की खूब बिक्री हुई। व्यापारी कुणाल कुुमार के अनुसार इस बार एलईडी लाइट वॉल लैंप के अलावा पंखे भी काफी बिके। मोटे तौर पर जिले में 80 करोड़ के इलेक्ट्रिानिक आइटम के कारोबार का अनुमान है। धनतेरस लोगों ने काफी उत्साह से सर्राफ आइटमों की खरीदारी की। चांदी के बर्तन, चांदी के सिक्के और चांदी के लक्ष्मी गणेश जी की प्रतिमाओं की अच्छी मांग रही। छोटे आइटम अधिक बिके। इस बार दो दिन में सराफा बाजार में 260-300 करोड़ के कारोबार का अनुमान है। एक सराफा व्यवसायी ने बताया कि विभिन्न सेक्टर में हुई खरीदारी को देखा जाए तो लगभग 1000 करोड़ से अधिक का व्यापार हुआ है।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *