Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
JHARKHAND

रांची में 19 से 21 दिसंबर तक रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन, 1500 से अधिक प्रतिनिधि होंगे शामिल

फाइल फोटो

रांची, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । रांची रोटरी क्लब के तत्वावधान में 19 से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय रोटरी डिस्ट्रिक्ट सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन रांची क्लब परिसर में आयोजित होगा, जिसमें रोटरी झारखंड–बिहार के 125 क्लबों से 1500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

असिस्टेंट गवर्नर (रोटरी इमेज) प्रवीण राजगढ़िया ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन की तैयारी पिछले एक वर्ष से की जा रही है और रांची के सभी रोटेरियन इसे सफल बनाने में जुटे हैं। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शेखर मेहता उपस्थित रहेंगे।

सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों के तौर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ तथा महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री जय कुमार रावल के अलावा निलेन्दु कुमार सिंह, अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट रिप्रजेंटेटिव रवि रमन,शामिल होंगे।

इसके अलावा सम्मेलन को पास्ट रोटरी इंटरनेशनल डायरेक्टर कमल सांघवी, फाउंडेशन चेयरमैन महेश कोडबागी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रोहित सिंह (मध्यप्रदेश), प्रसिद्ध अभिनेत्री सुधा चंद्रन, साइबर एक्सपर्ट महिमा भालोटिया सहित पूर्व गवर्नरों का समूह संबोधित करेगा।

रोटरी रांची के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने बताया कि सम्मेलन में रोटरी क्लब की सामाजिक गतिविधियों, नई परियोजनाओं, क्लब की मजबूती, भविष्य की योजनाओं और नए प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और सेवा से जुड़े विषयों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह सम्मेलन सदस्यों को एक-दूसरे से सीखने, अनुभव साझा करने और नए संपर्क स्थापित करने का अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने बताया कि ज्ञान, सेवा, शिक्षा और मनोरंजन के इस संगम के दौरान मुंबई का प्रसिद्ध रोज मैरी ग्रुप म्यूजिकल बैंड, आदिशक्ति म्यूजिकल ग्रुप, आईएफआरएम ग्रुप और छऊ नृत्य कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। सम्मेलन से समाज सेवा से जुड़े कार्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।——–

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *