Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

मोतिहारी पुलिस 18 अपराधियो पर इनाम घोषित किया

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात

पूर्वी चंपारण,29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले में जघन्य अपराधों में शामिल और न्यायालय से जमानत लेने के बाद फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सोमवार को एक साथ वैसे 18 वांछित अपराधियों की सूची सार्वजनिक करते हुए उन पर इनाम घोषित किया है।इसके साथ ही पुलिस उनकी गिरफ्तारी करने में जुट गई है।पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने कहा है,कि सभी आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दर्ज संगीन आपराधिक मामलों में नामजद हैं। जमानत मिलने के बावजूद ये लोग न तो अदालत में पेश हुए और न ही पुलिस के समक्ष हाजिर हुए, बल्कि लगातार फरार रहकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे है।अब न्यायालय के आदेश के आलोक में इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट, इश्तेहार और कुर्की की कार्रवाई तेज कर दी गई है।पुलिस द्वारा जारी सूची में हरसिद्धि, गोविंदगंज, कुंडवाचैनपुर, मधुबन, चकिया, सुगौली, पिपराकोठी, छौड़ादानो और केसरिया थाना क्षेत्रों से जुड़े अपराधी शामिल हैं। इन सभी पर अलग-अलग मामलों में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है।

घोषित सूची में नारद सहनी पिता शिवचन्द्र सहनी, धनखरैया,थाना हरसिद्धि जिला मोतिहारी सुभाष सहनी पिता रामसागर सहनी कोवया कान्ही टोला,थाना हरसिद्धि जिला मोतिहारी,अजय सहनी पिता स्व. सुरेश सहनी, घोघराहा, थाना हरसिद्धि,जिला मोतिहारी।उमरफारुख, पिता स्व.शेख शकील,चिंतामनपुर,थाना मलाही, जिला मोतिहारी।अजहर फारूख पिता स्व. शेख शकील,चिन्तामनपुर, थाना मलाही, जिला मोतिहारी।हिमांशु कुमार पिता बिरेन्द्र सिंह,बेरिया,थाना कुण्डवाचैनपुर,राम भोला कुमार पिता उदय सिंह,बेरिया थाना कुण्डवाचैनपुर,मुन्ना मंसुरी पिता जाफिर मंसुरी,बहादुरपुर थाना कुण्डवाचैनपुर,मुकेश साह पिता झापस साह,जोगोलिया बृति टोला, थाना मधुबन जिला मोतिहारी,पौराणिक सहनी पिता सुधेक्ष सहनी कोनिया थाना चकिया,मोतिहारी

राजेश सहनी पिता भुटटा सहनी कोनिया,थाना चकियाअनमोल कुमार, पिता अशोक सिंह, बासघाट,थाना चकिया, जिला मोतिहारी।कुन्दन उपाध्याय,पिता लालबाबू उपाध्याय,बासघाट, थाना चकिया, जिला मोतिहारी।

निशू सहनी पिता वृंदा सहनी, छपरा टोला डुमरी,थाना सुगौली झुन्नू सहनी पिता सुभाष सहनी, मझरिया वार्ड न०-3 थाना पीपराकोठी जिला मोतिहारी। भज्जु ठाकुर, पिता मेथरू ठाकुर, पकड़िया,बोरवन, थाना-परिहार, जिला-सीतामढ़ी,कुंदन कुमार उर्फ रॉकी, पिता कामेश्वर प्रसाद, विश्वम्भरापुरा,थाना साहेबगंज, जिला-मुजफ्फरपुर निलेश कुमार उर्फ चाप,पिता फुलदेव राम,बंगरा निजामत,थाना- साहेबगंज,जिला मुजफ्फरपुर के नाम शामिल है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस अभियान को आम जनता से जोड़ते हुए अपना व्यक्तिगत मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर इन इनामी अपराधियों में से कोई भी कहीं नजर आता है, तो तुरंत सूचना दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उसे घोषित इनाम की राशि भी दी जाएगी।उल्लेखनीय है,कि पुलिस अधीक्षक द्धारा इनामी सूची जारी होने के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा है और कुछ ने अदालत में आत्मसमर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संदर्भित थाना में गठित पुलिस टीम को भी निर्देश दिया है कि तकनीकी निगरानी के जरिए इन सभी अपराधियो के लोकेशन ट्रैक कर उनके सभी संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जाए।एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा है कि किसी भी अपराध में शामिल अपराधियों और कोर्ट से मिली जमानत का दुरुपयोग करने वालों के प्रति कोई नरमी नही बरती जायेगी।उन्हे हर हाल में गिरफ्तार किया जायेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *