Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

औरैया में लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार

फोटो

-तीसरा साथी भी दबोचा गया

औरैया, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे अभियुक्त को भी माल सहित दबोच लिया गया। यह कार्रवाई थाना अजीतमल, कोतवाली औरैया व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा की गई।

9 दिसंबर को थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में शिक्षक अनूप कुमार तिवारी के घर लूट की घटना हुई थी, जिसमें नकदी व सोने-चांदी के जेवरात बदमाश ले गए थे। मामले में मु0अ0सं0 893/2025 धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीमों ने लगातार सुराग जुटाए। रविवार की शाम को साईं मंदिर कानपुर-इटावा रोड पर चेकिंग के दौरान नीली अपाचे बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वे तमंचा लहराते हुए भाग निकले। पीछा करने पर पन्हर नहर के पास बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त सनी दोहरे और शुभम कन्नौजिया के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, छह जिंदा कारतूस, चार खोखा कारतूस, करीब 3.29 लाख रुपये नकद, भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात और घटना में प्रयुक्त चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस लूट की योजना शिक्षक की बहन के ड्राइवर आलोक शर्मा ने बनाई थी, जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

—————

(Udaipur Kiran) कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *