Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
BIHAR

केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, संस्कार और अनुशासन भी सिखाना है शिक्षा का उद्देश्य: रविन्द्र कन्हारे

अवलोकन करते अतिथि

भागलपुर, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में शनिवार को विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रविंद्र कन्हारे, भारती शिक्षा समिति एवं शिशु शिक्षा प्रबंध समिति, बिहार के प्रदेश सचिव प्रदीप कुमार कुशवाह, भागलपुर जिला निरीक्षक सतीश कुमार सिंह, सेवा प्रमुख परमेश्वर कुमार, गंगा चौधरी का आगमन हुआ। आगत अतिथियों का परिचय एवं स्वागत का कार्यक्रम केशव सभागार के वंदना स्थल पर विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अतुल ढांढनिया, प्रधानाचार्य सुमंत कुमार, उप प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शिशु वाटिका खंड में संचालित बारह व्यवस्था का अवलोकन कर प्रसन्नता ब्यक्त किया।

अटल ट्रिक्लिंग लैब, कम्प्यूटर लैब, प्रयोगशाला, संगीत कक्ष, खेल कूद विभाग, पुस्तकालय, कार्यालय, स्वच्छता तथा शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक वातावरण को देखकर काफी प्रसन्नता व्यक्त किया। विद्यालय के भैया -बहनों ने विद्या भारती के लक्ष्य के साथ ही साथ वाचन कौशल का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगंतुकों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर हुआ। उक्त अवसर पर भैया -बहनों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० रविंद्र कन्हारे ने कहा कि आनन्दराम ढांढनियाँ सरस्वती विद्या मंदिर, भागलपुर में शैक्षिक और अनुशासनात्मक वातावरण बहुत ही उत्तम है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्राएं विद्या भारती के लक्ष्य के साथ-साथ वाचन कौशल में भी निपुण हैं, जो कि विद्यालय के समर्पित शिक्षकों और कर्मचारियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं है, बल्कि संस्कार और अनुशासन भी सिखाना है, और यह विद्यालय इस दिशा में बहुत अच्छा काम कर रहा है। उन्होंने भैया-बहनों को प्रेरित किया कि वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें और विद्यालय के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। उक्त अवसर पर प्रांतीय मीडिया प्रमुख सुजीत कुमार के साथ ही साथ विद्यालय के समस्त आचार्य/दीदी एवं कर्मचारी बन्धु उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *