Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

मुरादाबाद जनपद में छह स्थानों पर आतिशबाजी की बिक्री शुरू

मुरादाबाद के पारकर कालेज में आतिशबाजी की दुकानाें का  निरीक्षण करते सीओ

मुरादाबाद , 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुरादाबाद जनपद में शनिवार को छह स्थानों पर आतिशबाजी की दुकानों में बिक्री शुरू हो गई। जोे 20 अक्टूबर तक जारी रहेगाी। दुकानें सजने के बाद अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण किया और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की व्यवस्थाओं को परखा।

मुरादाबाद में छह स्थानों पर कुल 206 दुकानें लगेंगी। तीन दिन तक चली नीलामी की कवायद के बाद आतिशबाजी का बाजार शुक्रवार को फाइनल हो गया था। फुटकर दुकानदारों का किराया भी पहले से 15 हजार प्रति दुकान निर्धारित कर दिया गया था। मुरादाबाद में आज से छह स्थानों पर आतिशबाजी का बाजार लग गया है। इन छह स्थलों पर 206 दुकानों की संख्या तय की गई है जिसमें दुकानदार किराए पर दुकान लेकर बिक्री कर रहे है। मंडी समिति, बुद्धि विहार उत्तरी, बुद्धि विहार दक्षिणी, पारकर कालेज, पॉलीटेक्निक की नीलामी हुई थी जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में 8 फुटकर दुकानें किराए पर संचालित होंगी। यहां की बोली नहीं लगी। आयुध प्रभारी विनय पांडे के अनुसार सभी स्थानों पर आज 18 से 20 अक्टूबर तक बिक्री होगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *