Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

हमीरपुर: मासूम भाई -बहन को सांप ने काटा, माैत

हमीरपुर, 02 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में खस्ताहाल घर में जमीन पर सो रहे मासूम भाई और बहन काे काले सांप ने काट लिया, जिससे उनकी माैत हाे गई। गुरुवार को घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम मौदहा और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से बातचीत की। उन्हें आर्थिक मदद मुहैया कराने का भरोसा दिया है। एडीएम फाइनेंस ने पीड़त परिवार को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

मुस्करा थाना प्रभारी योगेश तिवारी ने बताया कि इमिलिया गांव में रहने वाला रामराज प्रजापति ने बताया कि बुधवार देर शाम काे खाना-पीना खाने के बाद दोनाें बच्चे रोहित (4) और काजल (6) अपनी मां के साथ जमीन पर सो रहे थे। रात करीब बारह बजे के आसपास उन्हें एक काले सांप ने काट लिया। बच्चाें की चीखने की आवाज सुनकर परिजन उन्हें इलाज के लिए गांव के ही एक वैद्य के पास लेकर पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही उनकी सांसे थम चुकी थी। मासूम बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

गुरुवार की सुबह एसडीएम मौदहा व नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश गुप्ता राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। अफसरों के सामने पुलिस ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

–जर्जर घर में रहने को मजबूरमृतक बच्चों के पिता रामराज प्रजापति ने जिला प्रशासन के अधिकारियाें से अपनी शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि गांव के सरपंच ने पात्र होते हुए भी उसे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का लाभ नहीं दिया है। इसकी वजह से वाे और पूरा परिवार जर्जर घर में रहने को मजबूर है। कई बार सर्वे हुआ, लेकिन हर बार उसे इस योजना से वंचित कर दिया जाता है। बारिश और सर्दी के मौसम में जमीन पर पूरा परिवार सोने को मजबूर है।

–दैवीय आपदा से आठ लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की तैयारी शुरूएडीएम विजय शंकर तिवारी ने बताया कि मृतक बच्चों के परिजन को दैवीय आपदा से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की तैयारी शुरू कराई गई है। परिवार बहुत की गरीब है, जिसकी हर संभव मदद कराई जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आते ही पीड़ित परिवार को ये चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी।

————–

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *