Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

कोयंबटूर हरिद्वार के मध्य 24 और 30 दिसम्बर को चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे भर्ती परीक्षा के मद्देनजर मुरादाबाद, देहरादून और अलीगढ़ जंक्शन से होकर चलेंगी 18 विशेष ट्रेनें

मुरादाबाद, 18 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुरादाबाद यात्रियों की सुविधा हेतु रेलगाड़ी संख्या 06043-06044 कोयंबटूर हरिद्वार के मध्य 24 और 30 दिसम्बर को चलाई जाएगी। दोनों ट्रेन दोनों तरफ से एक-एक फेरा लगाएंगी।

उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि ट्रेन संख्या 06043 कोयंबटूर से हरिद्वार के लिए 24 दिसम्बर को चलेगी, वहीं 06044 हरिद्वार से कोयंबटूर के लिए 30 दिसम्बर को चलेगी।

सीनियर डीसीएम ने आगे बताया कि ट्रेन संख्या 06043 कोयंबटूर से 24 दिसम्बर को दोपहर 11:15 बजे चलेगी जो विभिन्न स्टेशनों से होते हुए 26 दिसम्बर को रात्रि 12:05 पर हरिद्वार पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 06044 हरिद्वार से 30 दिसम्बर को रात्रि 10:30 पर चलेगी जो विभिन्न स्टेशनों से होते हुए 2 जनवरी को सुबह 4:00 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *